veg recipe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
veg recipe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 11 जनवरी 2015

आलू मेथी की सब्जी (Aloo Methi vegetable recipe)


ठंड का मौसम आने साथ ही साथ बाजार में हरी मेथी भी आनी शुरू हो जाती है। आलू मेथी की सब्जी (Aloo Methi vegetable) एक अत्यन्त स्वादिष्ट होती है जिस प्रायः सभी पसंद करते हैं।

आलू मेथी की सब्जी (Aloo Methi vegetable) का तरीका

सामग्री (Ingredients) -


हरी मेथी की भाजी - 250 ग्राम
आलू - 3-4 मध्यम आकार के
सरसों का तेल - 2 चम्मच
हींग - 1 चुटकी
जीरा - ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर - ¼ चम्मच
धनिया पाउडर - ½ चम्मच
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर - ¼ चम्मच या आपकी रुचि के अनुसार
नमक - स्वादानुसार

विधि
  • मेथी की पत्तियों को तोड़कर डंठल अलग कर लें और साफ पानी से अच्छी तरह से धोकर तथा पानी को निचोड़ कर तथा बारीक काट कर अलग रख दें।
  • आलू को अच्छी तरह से धोकर छिलके निकाल लें और उन्हें टुकड़ों में काट लें।
  • कड़ाही में तेल गरम करके आलू को इतना तलें कि आलू की परत सुनहरा दिखाई देने लगे।
  • आलू तल जाने के बाद उसे कड़ाही से निकाल कर अलग रख दें।
  • सरसों के तेल को पैन में गरम करें।
  • तेल गरम हो जाने पर हींग डाल कर जीरा तड़कायें और जीरा तड़क जाने पर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तथा लाल मिर्च डाल दें।
  • हरी मिर्च डाल कर कुछ देर तक पकने दें ताकि हरी मिर्च नरम हो जाए।
  • आलू डालकर चलायें ताकि आलू मसालों के साथ मिक्स हो जाये।
  • थोड़ा सा पानी डालकर ढँक दें तथा आँच को मध्यम कर दें। लगभग 5 मिनट तक पकने दें।
  • अब ढकना हटाकर एक बार सब्जी को चलायें। मेथी की पत्तियाँ तथा नमक डाल दें। थोड़ा सा पानी डालकर चलायें ‌और फिर से ढँक कर लगभग 5 मिनट तक धीमी आँच में पकने दें।
लीजिए तैयार हैं आलू मेथी की सब्जी (Aloo Methi vegetable)!

शनिवार, 10 जनवरी 2015

आलू पराठा (Aloo Paratha)


आलू पराठा (Aloo Paratha) उत्तर भारत विशेषकर पंजाब का अयन्त लोकप्रिय व्यञ्जन है।

आलू पराठा (Aloo Paratha) बनाने का तरीका -

सामग्री - (Ingredients)

गेहूँ आटा - 400 ग्राम (लगभग 4 कप)
घी - 2 छोटी चम्मच, मोयन के लिए
तेल - जितना पराठा सेंकने के लिए पर्याप्त हो
आलू - 6-7 मध्यम आकार के
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच टुक्ड़ा
लाल मिर्च पाउडर - चौथाई छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
गरम मसाला - चौथाई छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - चौथाई छोटी चम्मच
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
नमक - स्वादानुसार

विधि
  • गेहूँ आटे में 2 छोटी चम्मच घी और चुटकी भर नमक डालकर मिला लें और उचित मात्रा में पानी डालकर नरम आटा गूँथ ले।
  • गुथे आटे को सैट होने के लिये ढककर अलग रख दें।
  • कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखें और एक सीटी आने के बाद 1-2 मिनिट धीमी आग पर आलू उबलने दें। गैस बन्द करके कुकर का प्रेशर खतम होने के बाद कुकर से आलू निकाल लें।
  • उबले आलुओं के ठंडा हो जाने पर उन्हे छीलकर अच्छी तरह मैश करें।
  • मैश किये हुए आलू में नमक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, अदरक, धनियाँ पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियाँ डालकर अच्छी तरह से मिला लें तथा इस पिठ्ठी बराबर भागों में बाँट लें।
  • गँथे आटे की लोइयाँ काट लें।
  • प्रत्येक लोई को बेलन की सहायता से बेलें तथा उस पर तेल लगाकर आलू का भाग रख कर चारों तरफ से बंद कर दें।
  • उँगलियों से दबाकर चपटा करें और बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8-9 इंच के व्यास में बेल लें।
  • गैस पर तवा रखकर, गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगायें और बेला हुआ पराठा गरम तवे पर रखकर सेंकें, एक तरफ सिंक जाने पर बिना सिंके भाग में थोड़ा सा तेल लगा कर पलट कर दूसरी तरफ भी सेंकें। दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर तेल लगाकर फिर से पलट दें। खस्ता सिंक जाने पर पराठा तवे से उतार लें।
  • इसी तरह से सारे पराठे सेक लें।
तैयार हैं आपके आलू पराठे (Aloo Paratha)!

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

टमाटर मिरची की स्वादिष्ट चटनी (Tomato Chilli Chutney)


टमाटर मिरची की स्वादिष्ट चटनी (Tomato Chilli Chutney) किसी भी मुख्य खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है।

सामग्री - (Ingredients)

टमाटर – 4 बड़े आकार के (बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
हरी मिर्च – 4 (बीच से चिरे हुए)
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
जीरा – 1 चुटकी
अदरक लहसुन पेस्ट – 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/8 चम्मच
पानी – आधा कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 चम्मच

विधि
  • पैन में तेल गरम करके जीरा तड़कायें।
  • अदरक लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें।
  • टमाटर और मिर्ची डालकर तब तक पकायें जब तक कि टमाटर गल ना जाये।
  • लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक पानी डालकर मध्यम आँच में पकायें।
  • पानी के सूख जाने पर जब तेल छूटने लगे तो आँच से उतार लें।
  • लीजिए तैयार है आपकी टमाटर मिरची की स्वादिष्ट चटनी (Tomato Chilli Chutney)!

बुधवार, 7 जनवरी 2015

भरवां भटे की सब्जी (Stuffed Brinjal Curry)


भरवां भटे की सब्जी (Stuffed Brinjal Curry) एक अत्यन्त स्वादिष्ट सब्जी होती है जिसे प्रायः सभी लोग पसन्द करते हैं।

भरवां भटे की सब्जी (Stuffed Brinjal Curry) बनाने का तरीका -

सामग्री - (Ingredients)

भटे - 10-12
प्याज - 2 मध्यम आकार के (बारीक कटा हुआ)
मूंगफली - 1/2 कप
तिल्ली दाने - 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च - 2  (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
इमली - 1
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
सांबर पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
सरसों - 1/4 चम्मच
मीठा नीम (कढी पत्ता) - 4
तेल - 2 टेबलस्पून
हींग - चुटकी भर

विधि
  • इमली को आधा कप गरम पानी में लगभग 15 मिनट तक भीगने दें। अच्छी तरह से भीग जाने पर उसका गूदा निकाल कर अलग रख दें।
  • मूंगफली और तिल्ली दाने को गरम तवे पर हल्का भून लें और पीसकर बारी पाउडर बना लें।
  • हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, सांबर पाउडर, नमक, मूंगफली और तिल्ली दानों के पाउडर में इमली के गूदे को डालकर पेस्ट बना लें। इस प्रकार भरने का मटेरियल तैयार हो जायेगा।
  • भटों को धोकर उसमें चार चार चीरा लगायें। ड़ंठलों को निकाले नहीं।
  • भटों के भीतर भरने के मटेरियल को भटों के भीतर और बाहर अच्छी प्रकार से लगा दें।
  • पैन में तेल गरम करें। गरम हो जाने पर सरसों, मीठा नीम और हींग डाल दें।
  • फिर प्याज डालकर तब तक तलें जब तक कि तेल छोड़ने न लगे।
  • पानी डाल कर पकायें।
  • भरे हुए भटों को डालकर भटों के नरम होते तक पकने दें।
लीजिए तैयार है आपका भरवां भटे की सब्जी (Stuffed Brinjal Curry)!

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

जीरा चावल - (Jeera/Zeera Rice)

जीरे की बघार देकर मसाले वाला चावल को जीरा चावल (Jeera/Zeera Rice) कहते हैं जो सिर्फ अचार के साथ भी अत्यन्त स्वादिष्ट लगता है।

जीरा चावल - (Jeera/Zeera Rice) बनाने का तरीका -

सामग्री - (Ingredients)

आपकी पसंद का चावल - 1 कप (वैसे अधिकतर लोगों की पसन्द बासमती चावल ही होता है।)
तेल - 2-3 बड़े चम्मच (आप चाहें तो तेल के स्थान पर देसी अथवा वनस्पति घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।)
हरा धनिया - 2-3 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा - 1 छोटी चम्मच
नीबू - 1
1 बड़ी इलाइची
4 लौंग
7-8 काली मिर्च
1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा
नमक - स्वादानुसार

विधि
  • चावल को धोकर साफ कीजिये और आधा पौन घंटे के लिए भीगने दें।
  • चावल के अच्छी तरह से भीग जाने पर अतिरिक्त पानी को निथारकर निकाल दें।
  • एक बर्तन में तेल या घी डालकर गर्म करें गरम हो जाने पर जीरा डालकर हल्का सा भूनें, (ध्यान रहे कि जीरा जलना नहीं चाहिये)।
  • दाल चीनी, लौंग, काली मिर्च और इलाइची डाल दें और हल्का सा भूनें।
  • मसाला भुन जाने पर भीगे हुये चावल डाल दें।
  • करछुल चलाकर चावल और मसालों को मिलाते हुए तथा लगातार चलाते हुए 2-3 मिनिट भूनें।
  • चावल के भुन जाने पर 2 कप पानी डाल दें। नमक भी डाल दें और उसमें नीबू का रस निचोड़ दें।
  • चम्मच से चलाकर अच्छी तरह से मिला लें और चावल के पूरी तरह से पकने तक पकने दें। बीच बीच में चम्मच चलाते रहें।
लीजिए जीरा चावल (Jeera/Zeera Rice) तैयार है। इसे ढँक कर 10-15 मिनट तक रखें, उसके बाद ही परसें।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

स्टफ्ड टोमैटो याने कि भरवां टमाटर (Stuffed Tomato)


भरवां टमाटर (Stuffed Tomato) एक अत्यन्त स्वादिष्ट सब्जी है जो खाने की थाली में चार चांद लगा देती है।

भरवाँ टमाटर (Stuffed Tomato) बनाने का तरीका -

सामग्री - (Ingredients)

मध्यम आकार के टमाटर - 8-10
पनीर - 100 ग्राम
उबला हुआ आलू - 2 (वैसे यह जरूरी नहीं है, केवल आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि इसे डालें या नहीं।)
हरी मिर्च - 1 (बारीक कतरी हुई)
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - चौथाई छोटी चम्मच से
गरम मसाला - चौथाई छोटी चम्मच से या उससे कुछ कम
काजू - 10-12 (टुकड़े किये हुए)
किसमिस - 15-20
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कतरा हुआ)
जीरा - चौथाई छोटी चम्मच
तेल - 2 बड़े चम्मच

विधि
  • टमाटर को अच्छी तरह से धोकर चाकू की सहायता से ऊपर की ओर इस प्रकार से काटिये कि टमाटर का ऊपरी हिस्सा छोटा सा ढक्कन जैसा खुल जाए। इस ढक्कन को एक प्लेट में रख लें।
  • चाकू की सहायता से टमाटर के अन्दर से उसके गूदे को निकाल कर उसके ढक्कन के साथ रख दें। टमाटर के गूदे को भी एक प्लेट में सम्भाल कर रखें।
  • पनीर को कद्दूकस कर लें और आलू को उबालने के बाद छिलका निकाल कर मैश करके पनीर के साथ अच्छी तरह से मिला दें।
  • पनीर और आलू के इस मिश्रण में एक चम्चे तेल, नमक,  लाल मिर्च,  गरम मसाला, हरा धनिया, काजू और किसमिस मिला दें।
  • कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम करें, जीरा डाल कर उसके भूरा रंग होते तक तलें।
  • अब कढाई में हरी मिर्च, अदरक और वो टमाटर के गूदे को डालकर पकाइये और गाढ़ा हो जाने पर उसमें पनीर तथा आलू के मिश्रण को डाल कर चलाते हुए कुछ देर और पकाएँ। इस प्रकार टमाटर में भरने का मसाला तैयार हो जाएगा।
  • खोखले टमाटरों में इस मसाले को भरकर टमाटरों उन्हें उनके ढक्कनों से बन्द दें।
  • इन टमाटरों को एक भारी तले वाली कढ़ाई में रखकर उनके ऊपर थोड़ा सा नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालें तथा ढँक कर धीमी आँच में पकने दें। 3-4 मिनट बाद सावधानीपूर्वक चिमटे की सहायता से टमाटरों को पलटें।
  • टमाटरों के नरम होने तक धीमी आँच में ही पकने दें।
आपका स्टफ्ड टोमैटो याने कि भरवां टमाटर (Stuffed Tomato) तैयार हैं!

पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala)


आजकल पनीर (Paneer) से बनी वस्तुओं का प्रचलन तेजी के साथ बढ़ते जा रहा है। भारत के प्रायः भोजनालयों में पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala) काफी लोकप्रिय आइटम है।

यहाँ पर हम आपको बता रहे हैं पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala) बनाने का तरीका

सामग्री - (Ingredients)

पनीर - 250 ग्राम
काजू - 10 पीस साबुत
खसखस दाना - 2 चम्मच
मगद बीजा - पाव कप
प्याज - 3 मध्यम आकार के, मोटे टुकड़ों में कटे हुए
टमाटर - 3 मध्यम आकार के
हरी मिर्च - 1-2
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
लहसुन - 3-4 कली
क्रीम - आधा कप
मक्खन - 2 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
तेल -  2 बड़े चम्मच

विधि
  • काजू, खसखस और मगद बीजा को गरम पानी में लगभग 2 घंटे तक भीगने के लिए रख दें।
  • पनीर के टुकड़े काट कर उन्हें मक्खन में हल्के से तल लें।
  • टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, भीगे हुए काजू खसखस और मगद बीजा को अच्छी तरह से धोकर मिक्सी में चलाकर पेस्ट बना लें।
  • कढ़ाई गैस पर रखकर गरम करें और उसमें तेल डाल दें।
  • तेल के उपयुक्त रूप से गरम हो जाने पर जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भूनें।
  • इस मसाले में लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मैथी भी डाल दें।
  • अब इसमें पीसे गए मसाले के पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि वह तेल छोड़ने न लगे।
  • भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, हरा धनिया और नमक भी डाल दें।
  • ग्रेवी में आधा कप पानी डालें और चलाते हुये तब तक पकायें जब तक कि ग्रेवी में उबाल न आ जाये।
  • ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिये तथा सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दें।
  • 3-4 मिनट बाद सब्जी को खोलिये. बचा हुआ मक्खन भी सब्जी में डाल दें।
लीजिए तैयार हो गई आपकी पनीर बटर मसाला (Paneer Butter Masala) सब्जी!

ढाबा स्टाइल दाल तड़का (Dhaba style Dal Tadka)


ढाबा स्टाइल दाल तड़का (Dhaba style Dal Tadka) बनाने का तरीका -

सामग्री - (Ingredients)

अरहर (तुअर) दाल - 1 कप
टमाटर - 2 बारीक कटा हुआ
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च - 2 बारीक कटा हुआ
जीरा - 1/2 चम्मच
देसी घी या मक्खन - 1 टेबल स्पून
हींग - चुटकी भर
पिसी हल्दी - 1 छोटी चम्मच
पिसी लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 ½ चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि
  •  दाल को धोकर 15-20 तक पानी में भीगने दें।
  • दाल भीग जाने पर उसमें हल्दी और नमक डालकर प्रेसर कूकर में 2-3 सीटी तक पकायें।
  • कड़ाही में घी या मक्खन को गरम करें और पर्याप्त गरम हो जाने पर उसमें जीरा तथा हींग डालें।
  • जीरा तड़क जाने पर हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होते तक भूनें।
  • टमाटर डालकर टमाटर नरम होने तक पकायें।
  • मिसी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डाल दें।
  • पके दाल को डाल कर अपने हिसाब से पानी डालकर कुछ देर पकायें।
  • पक जाने पर दाल अलग रख दें और तड़का के लिए एक छोटी कड़ाही में देसी घी या मक्खन डालें।
  • पर्याप्त गरम हो जाने पर उसमें जीरा और लाल मिर्च पाउडर डाल कर तड़कायें।
  • तड़के को दाल में डाल कर मिला लें।
लीजिए तैयार है आपका ढाबा स्टाइल दाल तड़का (Dhaba style Dal Tadka)!

दाल फ्राई (Dal Fry recipe in Hindi)


खाने के स्वाद को लजीज बनाने वाला दाल फ्राई (Dal Fry) उत्तर भारत का एक लोकप्रिय व्यञ्जन है।

दाल फ्राई (Dal Fry) बनाने का तरीका

सामग्री - (Ingredients)

धुली हुई मूंग दाल - 1/4 कप
अरहर (तूअर) दाल - 1/4 कप
चना दाल - 1/8 कप
मसूर दाल - 1/8 कप
मक्खन - 4 टेबलस्पून
जीरा - 2 चम्मच
हींग - चुटकी भर
हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरा धनिया - 2 चम्मच (बारीक कतरा हुआ)

विधि

  • सभी दालों को मिलाकर अच्छी तरह से धो लें और 3 कप पानी डालकर आधे घंटे तक भीगने दें।
  • पानी निथार कर भीगे दालों को हल्दी पाउडर और दो कप पानी डालकर प्रेसर कूकर 4-5 सीटी तक में पकायें। दाल पक जाने पर दाल की सुगंध फैलने लगेगी।
  • फ्राई पैन में मक्खन गरम करें, पर्याप्त गरम हो जाने पर जीरा तड़काएँ और हींग डाल दें।
  • प्याज डाल कर मध्यम आँच में हल्का सा तलें। प्याज के थोड़ा भुन जाने पर अदरक-लहसुन पेस्ट और मिर्च डाल हल्का भूरा हो जाने तक पकायें।
  • टमाटर डाल कर एकाध मिनट तक पकायें ताकि टमाटर नरम हो जाये।
  • धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर नमक और थोड़ा पानी डालकर 4-5 मिनट तक पकायें।
  • पके हुए दाल को डालकर अच्छी तरह से मिलायें।
लीजिए तैयार है आपका दाल फ्राई (Dal Fry)! धनिया पत्ती से सजा कर रोटी या चावल के साथ गरम गरम परसें।