indian sweets recipe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
indian sweets recipe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa)

शीतकाल का एक अत्यन्त लोकप्रिय व्यंजन है गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa)

यहा पर हम बता रहे हैं गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa) बनाने का तरीका

सामग्री (Ingredients) -

गाजर - 1 कि.ग्रा.
मलाईदार दूध - 4 कप
देसी घी - 4 चम्मच
शक्कर - 250 ग्रा.
शक्कर - 250 ग्रा.
इलायची - 5-6  (पिसी हुई)
काजू - आधा कप
बादाम - आधा कप  (कतरे हुए)
किशमिश - आधा कप
केसर - चुटकी भर

विधि
  • गाजर को साफ पानी से धोकर छील लें।
  • छिले हुए गाजर को कद्दूकस कर लें।
  • कद्दूकस किये हुए गाजर को एक कड़ाही में रखकर उसमें मलाईदार दूध को डाल कर मिक्स कर लें।
  • कड़ाही को धीमी से मध्यम आँच पर रखकर गाजर व दूध के मिश्रण को इतना पकायें कि धीरे धीरे दूध सूखने लगे। पकाते समय मिक्सचर को बार बार चलाते रहें और कड़ाही के किनारे जमने वाले दूध को खरोंच कर मिक्सचर में मिलाते रहें।
  • जब मिक्सचर का चौथाई हिस्सा सूख चुके तो उसमें देसी घी को डाल दें।
  • घी के अच्छी तरह से मिल जाने पर शक्कर और इलायची पाउडर को डाल कर मिला लें।
  • जब दूध पूरी तरह से सूख जाए तो काजू, बादाम, किशमिश और केसर डाल अच्छी तरह से मिला लें।
  • एक दो मिनट के बाद कड़ाही आँच से उतार लें।
तैयार है आपका गाजर का हलवा (Gajar ka Halwa)!

रविवार, 11 जनवरी 2015

खीर (Kheer)


भारत में तीज-त्यौहारों तथा खीर (Kheer) के बीच एक गहरा सम्बन्ध है। माना जाता है आज से लगभग 2000 साल पहले जगन्नाथ पुरी के मन्दिर में पहली बार खीर (Kheer) बनाया गया था।

खीर (Kheer) बनाने का तरीका -

सामग्री - (Ingredients)

आपकी पसंद का चावल - 60 ग्राम (वैसे अधिकतर लोगों की पसन्द बासमती चावल ही होता है।)
दूध - 1 कि.ग्रा. (बगैर मलाई निकाली हुई)
देशी घी-1 टेबल स्पून
काजू - 1 टेबल स्पून (टुकड़े किये हुए)
किशमिश - 1 टेबल स्पून (हल्के तले हुए)
बादाम - 1 टेबल स्पून (कतरे हुए)
मखाने - आधा कप (कटे हुए)
इलाइची - 4-5(छील कर पिसा हुआ)
केसर - चुटकी भर
शक्कर- 100 ग्राम

विधि
  • चावल को धोकर देशी घी में हल्का तल लें।
  • मोटे तले वाली गंजी में दूध गरम करें।
  • उबाल आने पर भुने हुए चावल डाल दें।
  • दूध को चमचे से चलायें और उबाल आने पर गैस धीमी कर दें।
  • थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहें ताकि खीर तले में लगे नहीं।
  • चावल मुलायम हो जाने पर काजू, किशमिश, बादाम और मखाने डाल दें।
  • पूरी चावल और मेवों के पक जाने पर शक्कर, केसर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलायें।
तैयार हो गई खीर (Kheer)!